
जमशेदपुरः भाजपा महिला नेता से पीड़ित व्यक्त् कृष्णा प्रसाद ने उपायुक्त कार्यालय में जम कर हंगामा किया. वह रस्सी का फंदा बना कर कार्यालय परिसर में आत्म हत्या करने की कोशिश की. लेकिन साथ में आये उसके पुत्र प्रभात कुमार ने अपने पिता को ऐसा करने से रोक दिया. इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री कुमार ने बताया कि 2010 में दिवेश चंद्र बंधोपाध्याय से उनके पिता ने दस कट्ठा जमीन खरीदी थी और वहां पर वर्तमान में एक खटाल भी चल रहा है, जिसकी चारहरदीवारी वहां की एक महिला भाजपा नेता अपनी दबंगई दिखाते हुए बनने नहीं दे रही है. पुत्र ने बताया कि 2010 से ही उसकी मां का अपहरण हो गया है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. इस संबंध में तमाम प्रशासनिक पदाधिकारियों लिखित रूप से जानकारी भी दे दी गयी है, लेकिन इस संबंध में अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी है, जिस कारण उनके पिता मानसिक रूप से तंग हो कर ऐसा कदम उठा रहे थे.

जांच करायेंगेः अनुमंडल पदाधिकारी
उधर इस मामले में धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम रंजन ने उत्कल मेल को बताया कि उनके संज्ञान में यह बात आयी है, हम इस दिशा में संबंधित पदाधिकारियों से जांच करा कर आवश्यक कार्रवाई करायेंगे.
