Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-बैंक के सामने फुटपाथ पर रखे हैं दो बड़े जनेरटर
Top Stories

जमशेदपुर-बैंक के सामने फुटपाथ पर रखे हैं दो बड़े जनेरटर

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 26, 2015No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

पार्किग की व्यवस्था नहीं होने के कारण हमेशा बनी रहती हैं रोड़ जाम की स्थिति
भारतीय स्टेट बैंक जुगसलाई शाखा
जमशेदपुर। भारतीय स्टेट बैंक जुगसलाई शाखा (जुगसलाई फाटक के पास) प्रबंधन द्धारा मुख्य प्रवेश गेट के सामने दो बड़े जनेरटर रखे रहने से बैंक के ग्राहकों समेत आस-पास के दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। बैंक आने वाले ग्राहक मजबूरन अपने वाहन को सड़क पर खड़ा करते है, जिसके कारण प्रायः रोड़ जाम की स्थिति बनी रहती हैं। बैंक के मुख्य प्रवेश गेट के सामने जो दो जनेरटर रखे हुए है उसमें एक 5 केभी का एटीएम के लिए और दूसरा 50 केभी का बैंक के लिए हैं।
अपने ग्राहकों को हर तरह की सुविधा देने की बात करने वाले बैंक प्रबंधन द्धारा 45 वर्षो में भी ग्राहकों के वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किग की कोई भी व्यवस्था आज तक नहीं की गयी हैं। बैंक के बगल वाली सड़क पर भी जहां-तहां दोपहिया वाहनों को खड़ा कर दिया जाता हैं, जिससे कि यह सड़क भी जाम हो जाती है। जबकि यह सड़क गौरीशंकर रोड़, गिन्नीबाई धर्मशाला रोड़ और महतो पाड़ा रोड़ को जोड़ती हैं।
इस संबंध में आसपास के दुकानदारों का कहना है कि रविवार को छोड़कर अन्य दिनों में बैंक खुले रहने के दौरान हमेशा रोड़ जाम रहता है, क्योंकि बैंक के आस-पास में वाहनों के पार्किग के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं रहने के कारण लोग सड़कों पर ही अपना वाहन लगा देते हैं। फाटक बंद रहने के दौरान लगभग आधा किलोमीटर तक रोड़ जाम की स्थिति बन जाती हैं। आसपास के दुकानदारों ने यह भी बताया कि पार्किग की व्यवस्था करना तो दूर की बात रही पिछले 2 साल से दो बड़े जनेरटर भी सड़क के किनारे फुटपाथ पर बैंक गेट के सामने रख दिया गया हैं। जनेरटर 2 साल पहले बैंक परिसर में ही पीछे की तरफ था तब इतनी परेशानी नहीं होती थी, जितनी अभी हो रही हैं।
दुकानदारों का यह भी कहना है कि जुगसलाई में रोजाना दिन में 5-6 घंटे बिजली नहीं रहती हैं। इस दौरान जनेरटर चलने से ध्वनि तथा धूंआ प्रदूषण से तो लोग परेशान रहते ही हैं, बड़ा जनेरटर के वायभरषण होने से हमेशा अनहोनी होने की आशांका मन में बनी रहती हैं। दुकानदारों ने बताया कि जिस मकान में बैंक है, वह मकान 1922 में बना हैं। मकान निर्माण के दौरान पीलर भी नहीं दिया गया हैं। जनेरटर के वायभरषण से बैंक को भी खतरा हैं।
पुलिस भी दुकानदारों पर ही बरसाती हैं लाठियां
दुकानदारों ने जुगसलाई पुलिस पर एक आंख में काजल और दूसरे में सूरमा लगाने का आरोप लगाते हुए आगे बताया कि इस रोड़ जाम में जुगसलाई थाना की जीप भी प्रायः फंसती हैं लेकिन पुलिस भी दुकानदारों पर ही लाठियां बरसाती हैं। बैंक के कर्मचारियों एवं ग्राहकों को पुलिस कुछ नहीं बोलती। रोड़ जाम में थाना की जीप फंसने पर रिक्सा एवं ठेला चालकों समेत फुटपाथी दुकानदारों पर ही पुलिस की गाज तब तक गिरते रहती है, जब तक जाम से थाना की जीप नहीं निकल जाती।
पार्किग की सुविधा देना बैंक के नियमों में नहीं- चैधरी
भारतीय स्टेट बैंक जुगसलाई शाखा के मुख्य प्रंबधक अवधेश कुमार चैधरी भी इस बात को मानते है कि पार्किग की व्यवस्था नहीं होने के कारण रोड़ जाम की स्थिति बन जाती है और आसपास के दुकानदार परेशान रहते हैं। श्री चैधरी ने हमारे प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए बताया कि बैंक के कर्मचारियों के लिए पार्किग की व्यवस्था हैं। यह बैंक इसी स्थान पर 1972 से हैं। पार्किग की समस्या कोई नयी नहीं है, यह बहुत पुरानी समस्या हैं। बैंक के ग्राहकों के लिए पार्किग की व्यवस्था करने का कोई भी प्रावधान बैंक के नियमों में नहीं हैं। श्री चैधरी के अनुसार ग्राहक अपना वाहन कहां खड़ा करते हैं इससे बैंक प्रंबधन को कोई मतलब नहीं।
उन्होंने यह भी बताया कि बैंक गेट के सामने जो जनेरटर रखा हुआ है, वो सरकारी जमीन पर नहीं बैंक परिसर की फुटपाथ जमीन पर हैं। बैंक के पास सामने में एक नया 100 केभी का ट्रंासफार्मर लगाने के लिए अप्रैल 2015 में विघुत विभाग झारखंड सरकार के पास राशि भी जमा कर दी गयी हैं। एक माह से 50 केभी का एक पुराना जनेरटर गेट के सामने रखा हुआ था जिसे रविवार की रात में हटाकर नया लगा दिया गया हैं। पिछले 2 साल से जनेरटर लगा हुआ है, इसकी शिकायत किसी ने नहीं की हैं, लेकिन आसपास के दुकानदार पार्किग की व्यवस्था करने के लिए उनसे (एके चैधरी) मिले थे। श्री चैधरी ने बताया कि दुकानदार चाहते है कि रेलवे की खाली पड़ी जमीन को घेरकर बैंक प्रंबधन द्धारा पार्किग की व्यवस्था की जाये, जो नहीं हो सकता। श्री चैधरी ने बैंक के नियमों के अनुसार ही सहयोग करने का आश्वासन दुकानदारों को दिया हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.