जमशेदपुर।
बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित बेल्डीह लेक से एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृत युवक की पहचान घातकीडीह के बी ब्लॉक के रहने वाले फरदीन के रुप में की गई है। मृतक के पिता लाडले है जो दुबई में नौकरी करते है। बताया जाता है कि मृतक युवक अपने घर से दो दिनो से लापता था और इस सबंध में बिष्टुपुऱ थाना में गुमशूदा का मामला दर्ज किया गया था। वही पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है। वही मामले की जॉच मे जुट गई है।




