
जमशेदपुऱ।


बागबेड़ा थाना क्षेत्र आवासीय कॉलोनी में परिवार के सदस्यों को हथियार के बल पर डकैती की घटना को अजाम देने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि टाटा स्टील कर्मचारी रमेश हासंदा के घर में बीती रात एक बजे 10 से 15 अज्ञात अपराधियो द्वारा घर मे घूस कर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधियो नें रमेश के पूरे परिवार के लोगो को हथियार के बल पर बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया। इस दौरान अपराधियों ने घर मे रखे 25 हजार रुपये नगद और लगभग पांच लाख के गहने सहित कई कीमती समान भी अपने साथ ले गए। जाते जाते अपराधियों ने घऱ को आगे से बंद कर दिया। जब सूबह हुई तो रमेश हांसदा ने चिलाया जिसके बाद पडोस के लोगो ने उनके घर आकर आगे से दरवाजा खोला। उसके बाद इस घटना कि सूचना पुलिस को दी गई।वही सूचना मिलते ही घटना स्थल पर सिटी एसपी प्रभात कुमार, डीएसपी बिमल कुमार समेत थाना प्रभारी पहुंचे. और पूरे मामले कि छानबीन मे जुट गए है।

