
जमशेदपुर।


माता पदमावती सम्मान समिति के बैनर तले शहर के काफी संख्या में क्षत्रिय समाज के युवकों ने उपायुक्त कार्यालय में विवादीत फिल्म पद्मावती का विरोध में जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से झारखंड सरकार से मांग की गई कि फिल्म पद्मावती का झारखंड में बैंन किया जाए।अगर फिर झारखंड में फिल्म रिलीज होती है तो माता पद्मावती सम्मान समिति इसका जोरदार ढंग से विरोध करेगी। प्रदर्शन के पहले समिति के लोग आम बगान से उपायुक्त कार्यालय पैदल मार्च कर फिल्म के विरोध में नारेबाजी की।
इस संबंध में समिति के अध्यक्ष रणविजय सिंह राणा ने कहा कि शहर में फिल्म पद्मावती की रिलीज की तैयारी सिनेमाघरों में की जा रही है जिसका माता पदमावती सम्मान समिति विरोध कर रही है किसी भी परिस्थिति में इस फिल्म को झारखंड में रिलीज होने नहीं दिया जाएग। उन्होंने राज्य सरकार से इस फिल्म को झारखंड में बैन लगाने की मांग की है।

