
जमशेदपुर।


शहर के करणी सेना सहित अन्य संगठनो के द्वारा फिल्म पद्मावत के विरोध के बावजूद आई लेक्स सिनेमा हांल में इस फिल्म का प्रदर्शन हुआ। वही फिल्म को देखते हुए आई लेक्स काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। हालाकि फिल्म विवादो में होने के कारण सिनेमा हाल मे भीड़ न के बराबर रही। तकनीकी कारणो से पायल प्रेक्षागृह में इस फिल्म को आज नही लगाया गया। शुक्रवार से यह फिल्म पायल सिनेमा हांल मे देखे जा सकेगे। वैसे इस सिनेमा हॉल के बाहर भी काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गए थे।

