
जमशेदपुर।
पूर्वोत्तर राज्यों के त्रिपुरा एवं नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर जमशेदपुर महानगर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को ग़ुलाल लगाते हुए बधाई दी। इस दरम्यान पार्टी कार्यालय में एक साथ होली और दिवाली सी दृश्य देखने को मिली। मौके पर ढोल-नगाड़े के धुन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। वहीं एक दूसरे को लड्डू ख़िलाकर मुँह मीठा कराया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास नीति पर पूर्वोत्तर के लोगों ने भी मुहर लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपार श्रद्धा और विश्वास व्यक्त किया। कहा कि माकपा के गढ़ में अपार विजय हासिल करना यह सीधा संकेत करता है कि अब राष्ट्रविरोधी मंशा रखने वाली पार्टियों के दिन लद चुके हैं। कहा कि भाजपा के विकास एजेंडे और राष्ट्रवादी विचारधारा को लोगों ने अपनाया है। इस विराट विजय के लिए उन्होंने पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एवं पार्टी के पूर्वोत्तर प्रभारी समेत आला नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई व्यक्त किया। मौके पर विशेष रूप से जिला के प्रभारी सत्येंद्र कुमार,पूर्ब जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा,विनोद सिंह,राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा,प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला,खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी,युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव,पिछड़ा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हलधर नारायण साह,जिला पदाधिकारी में भूपेंद्र सिंह,संदीप मिश्रा,अनिल मोदी,राकेश सिंह,बिमल जालान,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीरू सिंह,मंडल अध्यक्षो में पंकज सिन्हा, मंटू चरण दत्ता,जितेंद्र राय, प्रकाश जोशी,श्रीराम प्रसाद,संजय कुमार सिंह,प्रोबिर चटर्जी राणा,ध्रुव मिश्रा,युवा मोर्चा से राजेश सिंह,दिनेश शर्मा,उमेश पांडेय,रंजीत पांडेय,अनमोल वर्मा,मोंटी अग्रवाल,महिला नेत्री में प्रीति सिन्हा,भारती सिंह,लक्की कौर,बलबीर कौर,अरविंदर कौर,सोनू तिलावत,जया लक्ष्मी,अशोक सामंता, समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
● पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा-राष्ट्रवाद का उदय : दिनेश
उत्तर पूर्वी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी लोगों की अपेक्षा और आकांक्षाओं पर ख़री उतरी है। कहा कि त्रिपुरा की जीत और नागालैंड में मजबूती न सिर्फ भाजपा के 2019 के चुनावी रथ को और सशक्त करेगा। बल्कि पूर्वोत्तर राज्यों में राष्ट्रवादी विचारधारा को भी संबल प्रदान करेगा। कहा कि विचारधारा के लिहाज से भी त्रिपुरा में वामपंथी किले को ध्वस्त करना बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह पहला मौका था जब भाजपा सीधे तौर पर माकपा से लड़ी और विजय हासिल की । सीधे मायने में इसे विचारधारा की भी जीत कही जा सकती है। उक्त बातें भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के हवाले से शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही गयी।
