
जमशेदपुर।

धन्यवाद शब्द बहुत छोटा है, इस आयोजन की सफलता से जुड़े लोगों के लिए। पीड़ित मानवता की सेवा के लिए जो कार्य रेड क्रॉस सोसाईटी ने एक प्लेटफार्म के रूप में स्थापित होकर समाज को लेकर किया है, वह सेवा कार्यों को करने का एक अनुकरणीय उदाहरण है। उक्त विचार रेड क्रॉस सोसाईटी के नेत्र ज्योति महायज्ञ समापन के सम्बन्ध में सचिव रेड क्रॉस बिजय कुमार सिंह से रिपोर्ट प्राप्त कर जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाईटी अमित कुमार ने व्यक्त किया। उन्होने कहा कि चिकित्सक दल से लेकर इस आयोजन को सफल बनाने में लगे छोटे बाल कार्यकर्ताओं ने भी पूरी जिम्मेवारी के साथ अपने कर्तब्यों का निर्वहन किया। समाज ने अपनी भूमिका निभाकर इस शिविर में कोई कमी नहीं आने दी। नेत्र ज्योति महायज्ञ में 268 नेत्र रोगियों का सफल ऑपरेशन हुआ और उनके चेहरों पर आयी खुशी अनमोल थी। रेड क्रॉस सोसाईटी के मानवसेवी कार्यक्रम भी इसी तरह चलते रहे और समाज की सम्पूर्ण भागीदारी से रेड क्रॉस के कार्यक्रम सफल हो, यही आशा है।

