
जमशेदपुर।
शहर के उपायुक्त कार्यलय के समीप अपने क्षेत्र के पार्षद ,मुखिया और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ पिछले 50 दिनों से धरना पर मे बैठा व्यक्ति न्याय नही मिलने पर आमरण अनशन पर बैठ गया है।आमरण अनशन की शुरुआत किये तीन दिन बीत चुका है लेकिन जिला प्रशासनके द्वारा इस मामले मे कोई कार्रवाई नही की गई है।
बताया जाता है शहर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में मनिहारी का सामान फेरी कर जीविका चलाने वाला सुभाष मित्तल ने पार्षद ,मुखिया और सरकारी अधिकारियों को सबक सिखाने के लिए पिछले 50 दिनों से जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठे थे।जिला प्रशासन के द्वारा उनके धरने पर कोई सुधी नही लिया जाने से सुभाष ने 31 अगस्त से अपने अनशन को आमरण अनशन पर तब्दील कर दिया ।
सुभाष मित्तल ने ईनाडु ईंडिया से बातचीत मे कहा कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र के आवासीय कॉलोनी में एक सडक निर्माण में सड़क की गुणवत्ता को दर किनार कर पार्षद ,मुखिया और स्थानीय BDO ने पैसे का बंदर बाट किया है। सुभाष मित्तल ने कहा कि RTI के तहत जानकारी मांगने पर घमकी दिय़ा जाने लगा। यही नही बल्कि बागबेड़ा थाना मे झुठे मामले भी दर्ज करा दिया गया।
उन्होने कहा कि जबतक उनकी मांगे मानी नही जाएगी तब तक वह आमरण अनशन नही खत्म नही करेगे।



