
जमशेदपुर।


सिदगोडा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बार फिर चोरों ने अपना कारनामा दिखाया। चोरो ने छठ महापर्व में परिवार समेत अर्घ्य देने गए हुए व्यक्ति के घर से हाथ साफ कर लिया । बताया जाता है कि चोरी की गई समानों की कीमत लगभग सात लाख की है। वही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।.
दरअसल सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के रोड नबंर -16 के रहनेवाले रंजन कुमार सिहं पुरा परिवार के साथ शुक्रवार की सुबह अर्घ्य देने के लिए नदी गए थे। भुक्तभोगी परिवार छठ घाट से वापस अपने घर पहुंचे तो उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला टुटा हुआ पाया, साथ ही घर के अन्दर का अलमीरा भी टुटा हुआ पाया। तब उन्हे लगा कि चोरो ने उनके घर को निशाना बनाया है। इस घटना की सुचना स्थानिय पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी।वही इस संबंध में रंजन कुमार सिंह ने बताया कि चोरों ने यहाँ लगभग 50 हजार रूपए नगद साथ ही 7 लगभग लाख के जेवरात ले गए।

