
जमशेदपुर।


सोनारी थाना क्षेत्र स्थित दोमुहानी के नए पूल के पास पत्थर से कुचला एक युवक का शव बरामद होने से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई। माना जा रहा है कि उस युवक की हत्या छिनतई के दौरान अपराधियो को पहचान लिए जाने के कारण पत्थऱ से कुचल कर हत्या कर दी गई होगी। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नही हो पाई है।

