

जमशेदपुर। रविवार 15 मार्च को पीएस इवेंटस द्वारा एक रंगोत्सव होलीगन्स – द कलर फाईट का आयोजन निक्को जुबली पार्क में किया जा रहा है। होलीगन्स सभी उम्र और सभी वर्ग के लोगों के लिए एक बेहद उत्साह एवं उमंग भरा कार्यक्रम है। रंगों से खेलने का जमशेदपुरवासियों के लिए यह सबसे बेहतरीन मौका है। रंगों के साथ-साथ यहाँ रेन डांस, डी जे, पेन्ट बाॅल गेम, कई तरह के पारम्परिक भोजन, पेशेवर फोटोग्राफी, जैसी बहुत सी और भी आकर्षक चीजों का लुत्फ उठाया जा सकता है। बच्चों के लिए पूल गेम्स, पिचकारियाँ, रंग, गुब्बारे और भी बहुत सी मस्ती भरी चीजों की व्यवस्था की गई है। मनोरंजन के लिए लोकनृत्य जैसे रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। जमशेदपुर के प्रसिद्ध डी जे – डी जे अमित के धुन पर थिरकने के लिए उच्च स्तर के रेन डांस सेट अप के साथ साथ रचनात्मक फोटो बूथस भी उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के लिए चेंजिंग रूमस की भी व्यवस्था की गई है। सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, यहाँ सुरक्षा के भी उम्दा प्रबंध किए गए हैं। कार्यक्रम में उत्तम साज सज्जा के लिए दिल्ली के विशेष कारीगर बुलाए गए हैं। प्रमोशन के तुरंत बाद से ही न केवल शहर बल्कि शहर के करीबी जगहों के लोगों में भी कार्यक्रम के प्रति अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है। पी एस इवेंटस शहर वासियों से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तहे दिल से अनुरोध करते है। कार्यक्रम हेतु पास जारी किए गए हैं जो कि शहर के निम्नलिखित प्रतिष्ठानों पर उपलब्ध हैं। 1. शीश महल, अपना बाजार, बिष्टुपुर 2. राधिका ज्वेलर्स, डायगोनल रोड, बिष्टुपुर, 3. मधुर इलेक्ट्रिकल्स, साकची 4.श्याम स्टोर, सर्किट हाउस, नियर एक्स0 एल0 आर0 आई। संवाददाता सम्मेलन में प्रमुख रूप से पूजा अग्रवाल, पायल रूस्तगी, श्यामली चैधरी, विजय अग्रवाल, जसप्रीत सिंह, अमित नायक, निमिषा चैधरी, और प्रेम उपाध्याय, आदि उपस्थित थे।
Comments are closed.