
जमशेदपुर।
पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस के पास एक नक्सली जोड़ा ने गोलमुरी पुलिस लाईन मे कोल्हान के डी आई जी शभु ठाकुर के समक्ष आज आत्मसमर्पण किया। ये आत्मसमर्पण झांरखड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुर्नवास निति के तहत किया गया। आत्मसर्मपण करने वालो में मंगल टुडु और एक नाबालिग लड़की शामील है। वही आज दोनो के आत्मसमर्पण को देखते हुई जिला पुलिस द्वारा पूलिस लाईन मे भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बताया जाता है दोनो एक दुसरे से प्रेम करते है। और अपना जीवन सही तरीका से गुजरना चाहते है इस कारण वह दोनो ने आत्मसर्मपण करने का फैसला लिया। दोनो ने मिलकर स्थानिय पुलिस के सहयोग से इस सर्दभ मे एक आवेदन एस एस पी जमशेदपुर को दिया गया है। दोनो के द्वारा आत्मसर्मपण के दौरान जो जानकारी पुलिस को दी गई। उसके निशानदेही पर घाटशिला के जंगल मे पुलिस के द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया जिसमें नक्सलियों के काफी समान बरामद किया गया।
वही इस अवसर पर मौजुद डीआई जी शभु ठाकुर ने कहा कि दोनो का मुख्य घारा मे लौटने पर वे स्वागत करते है। और वे भी नक्सली से आग्रह करते है कि वे मुख्य घारा मे लौटे। उन्होने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए सरकार नक्सलियो के विरोध अभियान जारी ऱखेगी। उन्होने कहा कि उनके द्वारा आत्मसमर्पण करने पर सरकार की ओर से दो लाख रुपया नगद के अलावे ईदिरा आवास और प्रत्येक माह साढे तीन हजार रुपया दिया जाएगा।

इस सबंध में जिला के एस एस पी अनुप टी मैथ्यु ने बताया कि गुड़ाबांदा नक्सली दस्ता का सदस्य मंगल टुडू (थाना- श्यामसुदरपुर )केरुकोचा गांव और एक महिला( चाकुलिया) दोनो ने दस्ता से वापसी मनमुटाव और सरकार के पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर आत्मसर्मपण करने का निर्णय लिया।
उन्होने कहा कि आत्मसर्मपण करने वाले दोनो हाल ही के दिनो में पूर्वी सिहभुम जिला मे जो नक्सलियो के घटना को अंजाम दिया गया था उसमे भी ये लोग शामील थे।इसके अलावे हवड़ा-टाटानगर रेल खंड कोकपाड़ा स्टेशन मे करीब एक घंटे तक उत्पात मचाने वालो मे इनका हाथ था।
इस दौरान नक्सल प्रभावित ईलाके से आए करीब एक सौ छात्र और छात्राओ को स्कुल बैग दिया गया।
इस अवसर पर कोल्हान डी आई जी शभु ठाकुर के अलावे , उपायुक्त अमीत कुमार एस एस पी अनुप टी मैथ्यु ,एस पी ( ग्रामीण) मो आर्शी,जैप-6 के कमांडेट शैलेन्द्र वर्णवाल,एस पी (सीटी) प्रशात आनन्द , सी आर पी एफ के कमांडेट सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजुद थे।
Comments are closed.