जमशेदपुर।17 जुलाई
रायगंढ- टिटलागंढ के बीच भारी बारिश होने के कारण रेल पुलिया टुट जाने के कारण टाटानगर और घनबाद से खुलने वाली एलेप्पी एक्सप्रेस का मार्ग अप डाउन दोनो दिशाओ मे बदलाव किया गया। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के द्वारा अध्यादेश जारी कर दिया गया है। ये आदेश जब तक रेल लाईन ठीक नही होता है तब तक जारी रहेगा। 13351 अपऔर -13352 डाउन धनबाद –एलेप्पी- टाटानगर लिंक एक्सप्रेस को ऱाउलकेला, झारसुगोड़ा, सबंलपुर, अगुंल खुर्दारोड, पलासा और विजयनगरम रास्ते चलाने के अधिसुचना जारी की गई है। यह आदेश जब तक लाईन ठीक नही होती तव तक यह ट्रेन बदले इसी मार्ग से आना जाना करेगी।
सम्बलेश्वरी का टिटलागढ और जगदलपुर के बीच रद्द रहेगी।
वही 18005अप और -18006 डाउन हावड़ा टाटानगर होकर जगदलपुर जानेवाली संवेलश्वरी एक्सप्रेस को टिटलागंढ-जगदलपुर के बीच अगले आदेश तक रद्द कर दिया है।
कई ट्रेनो को किया गया रद्द
इसके अलावे (18211 अप और 18212 डाउन) दुर्ग- जगदलपुर एक्सप्रेस , (58527 अप और 58528 डाउन) रायपुर – विशाखापत्तनम पसैजर,, (58529 अप और 58530 डाउन) दुर्ग – विशाखापत्तनम पैसेजर, (58301 अप और 58302 डाउन). संबलपुर-कोरापुट –पैसेजर, (18301 अप और 18302 डाउन) संबलपुर-रायगढा एक्सप्रेस ,और(18107 अप और 18108 डाउन) राउलकेला-कोरापुट एक्सप्रेस शामील है। इन सभी गाड़ीयो को अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है।



