
जमशेदपुर।


जिला प्रशासन मे एकता दौड़ के देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर मे नो एट्री के समय फेरबदल किया था। मंगलवार को सुबह चार बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के वाहनो को पूर्ण रुप से वर्जित कर दिया गया था। वही छोटी गाड़िया या दो चक्का वाहनो के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नही किये जाने के कारण कारण आदित्यपुर, जुगसलाई, बागबेड़ा , बिष्टुपुर , शास्त्रीनगर सहित इन ईलाको से स्कूल जाने वाले बच्चो का काफी परेशाना का सामना करना पड़ा। कई बच्चो को वापस घर लौटना पड़ा। बिष्टुपुर की ओर जाने वाली दोनो मार्ग को बंद कर दिए जाने से बच्चे स्कूल नही जा पाए। कई जगह तो जाम तक हो गया।

