
जमशेदपुर।


साकची पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है।पक़ड़ गए दोनों आरोपियों में से एक पश्चिम बंगाल और दुसरा सरायकेला का निवासी है। पुलिस के मुताबिक ये लोग शहर से महंगी मोबाइल चुरा कर बेंचा करतें थें।पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी।
इस संबंध में साकची थाना के एएसआइ मनोहर दुबे ने बताया कि दोनों मोबाइल छीन कर भाग रहें थें। स्थानिय लोगों के सहयोग से इन दोनों को रंगे हाथों पकड़ा गया है। इन लोगों के पास से कूल तीन मोबाइल फोन की बरामदगी की गई है । पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

