
जमशेदपुर।


पश्चिंम बंगाल के दूर्गापुर की पुलिस ने शहर के कदमा थाना क्षेत्र के उलियान में छापेमारी कर एक नाबालीग युवती और एक युवक को धर दबोचा है.। पुलिस सुत्रो के अनुसार युवती नाबालीग और युवक बालीग है.।
इस सदर्भ मे कदमा थाना प्रभारी राम बिहारी लाल ने बताया कि तीन माह पूर्व बंगाल के दूर्गापुर के कोकोभेन थाना में एक अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया था। उसी मामले में पछिम बंगाल पुलिस यहां आकर छापेमारी की । नाबालीग युवती को कदमा के उलियान अनील सूर्य पथ से बरामद किया गया है.। उन्होंने कहा कि युवक ऑटो चालक है जो इस युवती को बहला फूसला कर यहां लेकर भाग आया था.। युवती ने पत्रकारो को बताया कि किसी को सुचना दोगी तो तुम्हें मार दिया जाएगा.। धमकी के कारण वह किसी को कुछ भी नही बता पाती थी। वही दुर्गापुर पुलिस दोनो को अपने साथ ले गई ।

