
जमशेदपुर.
डिमना स्थित ‘एजिस’ कॉल सेंटर को समाधान संस्था ने बुधवार को तीन व्हीलचेयर मुहैया कराए। दिव्यांग कर्मियों को एजिस परिसर में आवागमन करने में उतपन्न कठिनाईयों का आलोक में समाधान संस्था की ओर से व्हीलचेयर प्रबन्धन को सुपुर्द किये गए। एजिस के आग्रह पर संस्था ने तीन व्हीलचेयर मुहैया कराए जिससे दिव्यांगजनों को विशेष सुविधा होगी। इस दौरान समाधान संस्था के मुख्य संरक्षक दिनेश कुमार, अध्यक्ष पूनम विग समेत एजिस कंपनी प्रबंधन के एचआर विभाग के अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

