
कुलुपटांगा फीडर से विद्युत आपूर्ति रही ठप, लोग रहे हलकान

संवाददाता
जमशेदपुरः आदित्यपुर दो कॉलोनी के उपभोक्ताओं की बिजली कुलुपटांगा फीडर से है, दिन भर बिजली के लिए तरसते रहे. तकनीकी खराबी दिन भर ठीक करते रहे और लोग परेशान रहे. जब भी बिजली विभाग के अधिकारियों से पूछा जाता कि कब बिजली आपूर्ति चालू होगी, उनका एक ही जबाव होता – थोड़ी देर में आ जायेगी, लेकिन यह थोड़ी देर घंटों तब्दील हो गया. गौरतलब है कि आदित्यपुर में बिजली व्यवस्था चरमरायी हुई है. कभी 33केवीए का तार गिर जाता है, तो कभी 11 केवीए, तो कभी 440 का. कुल मिला कर बिजली की आपूर्ति में व्यवधान हौता रहता है, लेकिन इसकी सुधि नहीं ली जाती. अभियंताओं का यही रोना रहता है कि संसाधानों के अभाव के कारण ही ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है.

