
जमशेदपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सम्पूर्ण अवध् िमें रिर्टनिंग आॅपिफसर अवकाश पर नही जाएंगे। निर्वाचन प्रकिया में प्रतिनियुक्त सभी पदाध्किारी निष्ठापूर्वक कार्य करें और एक सापफ सुथरा चुनाव सम्पन्न कराएं। उक्त बाते डा. अमिताभ कौशल, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 से संबंध्ति जानकारी देते हुए कहीं। पूर्वी सिंहभूम, जिलान्तर्गत आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2015 से संबंध्ति बैठक का आयोजन उपायुक्त डा. अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में माईकल जाॅन आॅडिटोरियम के सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में उपायुक्त द्वारा नामांकन के संबंध् में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि नामांकन के स्थान एवं विषय के संबंध् पूरी जानकारी एक दिन पूर्व सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभिन्न विषय के संबंध् स्पष्ट दिशा र्निदेश दिया। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी स्तर पर कोई समस्या आती है तो तुरंन्त सम्पर्क कर उसका समाधन किया जाय।



