
जमशेदपुर।


टाटा मोर्टस के कर्मचारियो के पुत्रो को नियोजित करने की मांग को लेकर रविवार को भाजपाईयो ने गेट पर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया . प्रदर्शन के उपरांत टाटा मोर्टस के प्लांट हेड के नाम एक ज्ञापन सौपा । ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि टाटा मोर्टस के प्रबंधन के द्वारा कर्मचारी पूत्रो को ऑप्रेटिश के नाम पर ट्रेनिग दे देती है। ट्रेनिग खत्म होने के बाद सभी लड़को को नौकरी के लिए टाटा प्रबंधन के द्वारा काफी समय तक रोका जाता है । और जब उम्र खत्म हो जाती है ।और लड़का कही भी काम लायक नही रहता है।उन्होने प्रबंधन से मांग की वे इस मामले को गंभीरता से ले ताकि पुन उन लड़को को काम पर वापस ले . उन्होने टाटा मोर्टस प्रबंधन से आग्रह सह धमकी देते हुए कहा कि अगर प्रबंधन इस मामले को15 दिन के अंदर गंभीरता से नही लेगी तो. भाजपा इस मामले को लेकर टाटा मोर्टस के खिलाफ जोर दार अंदोलन करेगी।

