
जमशेदपुर।


झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन के नेतृत्व में आज झारखंड के शिक्षा मंत्री सह पूर्वी सिंह के प्रभारी मंत्री नीरा यादव से मिलकर पूर्वी सिंहभूम जिला के 47 स्कूल को झारखंड सरकार के द्वारा बंद किए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहां गया कि पूर्वी सिंहभूम के 47 स्कूल बंद हो जाने से विद्यार्थियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
वही झारखंड से बाहर पढ़ने वाले छात्र छात्राओं का झारखंड सरकार के द्वारा छात्रवृत्ति अनुदान भी बंद कर दिया गया है। साथ ही साथ पारा शिक्षकों का मान दे भी 4 -6 महीना से नहीं मिला है जिससे शिक्षकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।
इसके लिए शिक्षा मंत्री से आग्रह किया गया कि वर्णित तथ्यों को देखते हुए इसके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुनः 47 स्कूल को चालू किया जाए एवं पारा शिक्षकों को समय पर मानदेय दिया जाए तथा आदिवासी हरिजन छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति अनुदान भी पुनः चालू किया जाए।
इस दिशा में उचित कार्रवाई किया जाए ज्ञापन में झामुमो के जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक श्री रामदास सोरेन जिला पार्षद संजीव सरदार जिला पार्षद शिवचरण हांसदा जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति एवं जिला समिति के कई प्रमुख नेताओं के हस्ताक्षर द्वारा यह ज्ञापन शिक्षा मंत्री जी को सौंपा गया।

