
संवाददाता,जमशेदपुर,02 मार्च


शहर के बङे ज्वेलर्स छगनलाल दयाल जी के आधा दर्जन से ज्यादा ठिकानो में इनकम टैक्स विभाग ने सोमवार को छापामारा।बताया जाता है कि इस दौरान उनके साथ 12 सदस्यीय टीम के बड़े ज्वेलर छगनलाल दयालजी के आधा दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस दौरान टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले, जिसे जब्त कर लिया गया है. सोमवार से जांच शुरू की जो देर शाम तकचलती रही.
आटी विभाग के द्वारा छगनलाल दयालजी की ज्वेलरी शॉप के अलावा सीएच एरिया, कांट्रेक्टर्स एरिया स्थित आवास के अलावा सरायकेला व चाईबासा स्थित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की.
इस दौरान टीम ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले. इसके अलावा टीम ने अकाउंट्स के दस्तावेज सहित कई दूसरे दस्तावेज को भी देखा और उसे जब्त कर लिया. इस दौरान सुरक्षा के व्यवस्था कङे किए गए थे, ताकि किसी तरह की कोई समस्या न हो

