
जमशेदपुर
जिला प्रशासन इस बार चीनी पटाखो पर विशेष नजर रखेगा। इसके जिला प्रशासन ने तैयारी कर रखी है। इस बात को जिला प्रशासन को गृह मंत्रालय से एक अध्यादेश भी भेजा गया है।वही जिला प्रशासन ने इस बार दिपावली मे बिष्टुपुर के जी टाउन मैदान और साकची के आम बगान मैदान मे पटाखा लगाया जाएगा।इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पुरी कर ली है। और पटाखो बेचने वाले लोगो के लिए आवेदन मांगे जा रहे है।

इस सदर्भ मे घालभुम के एस डी ओ आलोक कुमार ने बताया कि अभी तक 200 लोगो ने आवेदन पटाखा बेचने के लिए दिए है। उन्होने कहा कि शहर मे चार लोगो को ही स्थायी पटाखा बेचने का लाईसेस प्राप्त है। इस लिए जो भी अस्थायी पटाखा का लाईसेस लेगे उसे इन चार दुकानो से ही पटाखा खरीदना होगा।
उन्होने कहा कमकि वही जिला प्रशासन ने अवैध रुप से पटाखा भंडारण के लिए दो दो कार्यपालक दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसमे एक मे अनिता केरकेट्टा और उनके साथ डी एस पी जेसिका केरकट्टा और दुसरे टीम का नेतृत्व स्मिता सिह और उनके साथ डी एस पी अमर पाण्डेय होगे।इन अधिकारीयो की नजर पुरे जिले मे अवैध रुप से पटाखा के भंडारण पर होगी।