
जमशेदपुर
प्रेमी डॉक्टर के हाथों के मारे गए कदमा के रहने वाली चयनिका कुमारी के माता –पिता सहित उसके परिजनो ने बिष्टुपुर स्थिल पोस्टल पार्क में कैंडल मार्च निकाल कर उसे श्रद्घाजंली दी। यह कार्यक्रम शहर की संस्था बंग बधु परिषद के द्वारा निकाला गया।इस कैडल मार्च में चयनिका के माता पिता के अलावे मैड्रीट्रिना अस्पताल केनिदेशक अमिताभ चटर्जी व सहकर्मी सहित कई लोग शामिल हुए।श्रद्धाजंली के बाद लोग ने एक मांग कि इस हत्याकांड के आरोपी डाक्टर को न्यायालय कड़ी से कड़ी सजा दे। ताकि फिर कभी कोई चयनिका इस तरह अपने प्रेमी के द्वारा बलि बेदी का शिकार हो।
गौरतलब है कि चार अक्टुबर को टाटानगर स्टेशन के पार्किंग के पास एक ट्राली बैग मे युवती का शव बरामद किया गया था। उसकी पहचान कदमा के रहने वाली चयनिका कुमारी के रुप में की गई थी। उसकी हत्या उसके डाक्टर प्रेमी ने होटल जिजंर पर कर ट्राली मे उसका शव को रख कर टाटानगर स्टेशन के पास छोड़ दिया था.

