जमशेदपुर।
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत चक्रधरपुर रेल मंडल में स्वच्छ आहार दिवस के मद्देनज़र मंडल के सभी स्टेशनो में मौजूद कैटरिंग यूनिट्स में साफ़ सफाई का निरिक्षण किया गया। इसके अलावा ट्रेनों के पैंट्री कार का व् निरिक्षण किया गया। चक्रधरपुर के SrDCM द्वारा इस्पात एक्सप्रेस के पैंट्री कार एवं ट्रेन की साफ़ सफाई और टाटा स्टेशन के केटरिंग यूनिट्स का निरिक्षण किया गया ।निरीक्षण के द्वारा स्टेशन में मौजुद दुकानदारो को कई दिशा- निर्देश भी दिया गया।
वही DCM/FREIGHT/CKP ने फ़ूड प्लाजा , राउरकेला और दो कैटरिंग स्टाल , राउरकेला स्टेशन का निरिक्षण किया।
ACM/CKP ने चक्रधरपुर स्टेशन के सभी कैटरिंग स्टॉल्स, कैंटीन्स का निरिक्षण किया। इसके अलावा मंडल के बाकी सभी स्टेशनों में भी कैटरिंग यूनिट्स का निरिक्षण किया गया । इसके अलावेटाटा के sick लाइन में आज पौधारोपण SrCDO/TATA द्वारा किया गया।
गौरतलब है कि चक्रधरपुर रेल मंडल के सभी स्टेशनों में सफाई अभियान के तहत सघन सफाई अभियान चलाया जा रहा है।



