
जमशेदपुर।


जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के नवरंग मॉर्केट में व्यवसायी सज्जन खेमका के घर में करीब 10 फिट लंबा अजगर घुस गया जिसे बहुत ही मुश्किल से बाहर निकाला गया । इसके बाद अजगर बगल स्थित चत्रभुज अग्रवाल के घर में घुस गया और दिवार के कोना में फंस गया इस दौरान सेकड़ो लोग सांप देखने सड़क में जाम लग गया जानकारी पर प्रसाशन ने छोटा बाबू अरुण राम के नेतृत्व में सड़क जाम हटवाया और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भाजपा नेता अशोक विश्वकर्मा और अन्य लोगो ने साँप को बाहर निकाला जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली ।

