
रोजाना बड़ी संख्या मे गिर रहे है बाइक सवार


जमशेदपुर।
राखामाइंस रेलवे स्टेशन से लेकर कोकदा रेलवे फाटक तक जाने का कच्चा रास्ता इन दिनो ग्रामीणो के लिए आफत बना हुआ है इस सड़क से बड़ी संख्या मे ग्रामीणो को आनाजाना पड़ता है क्योंकि यही एकमात्र रास्ता है गांवो को शहर से जोड़ने के लिए इस सड़क के बगल मे गाँव एवं टोला मिलाकर लगभग 10 गाँव है एवं लगभग 20 हज़ार लोग है जर्जर एवं सड़क पर कादा कीचड़ होने के कारण ग्रामीणो को ख़ासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है एवं स्कूली बच्चे भी काफी परेशान है उनका स्कूल ड्रेस एवं जूते कादा कीचड़ से गंदा हो जाता है एवं समय भी अधिक लगता है ।
अन्याय प्रतिवादी संघ के अध्यक्ष मींटू भकत ने कहा की इस सड़क पर बाइक या साइकिल चलाना खतरो से भरा हुआ है कई लोग इस सड़क मे गिरकर घायल हो चुके है वे स्वंय भी कुछ दिनो पहले इस सड़क पर बाइक के साथ गिर गए थे जिससे उन्हे चोट आई थी एवं वाहन भी छतिग्रस्त हो गया था उन्होने कहा की इस सड़क का निर्माण पिछले कई वर्षो से नहीं हो रहा है केवल मुरहूम मिट्टी डालकर खाना पूर्ति किया जा रहा है , उन्होने कहा की इस सड़क के निर्माण के संबंध मे संघ द्वारा बीडीओ , डीसी , विधायक , सांसद को ज्ञापन दिया जाएगा एवं एक निश्चित समय सीमा दी जाएगी और अगर उस समयावधि तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो संघ के कार्यकर्ता प्रखण्ड से लेकर जिला तक आंदोलन को बाध्य होंगे और इस दौरान किसी भी तरह विधि व्यवस्था भंग होने पर इसका जिम्मेदार प्रशाशन होगा ।

