जमशेदपुर।
मंत्री सरयू राय ने मीडियाकर्मियों को बताया कि मानगो प्रकरण की जांच कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त करेंगे. इसके लिए गृह सचिव ने आदेश जारी कर दिये हैं. जांच में डीआइजी सहयोग करेंगे. श्री राय ने इस प्रकार की घटना पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. इस मामले के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा.
स्कूली बच्चों के परिजन रहे हलकान
चूंकि रात में विहिप ने अचानक बंद का आह्वान किया था, सो स्कूल आम दिनों की तरह ही खुले. बच्चे स्कूल गये भी. लेकिन दिन चढ़ने पर स्थिति गंभीर हो गयी, तो बच्चों के माता-पिता को चिंता सताने लगी. सभी अंजानी आशंका से हलकान हो गये. वे लोग खुद ही बच्चों को स्कूल लाने के लिए निकल पड़े. हालांकि बंद समर्थक किसी भी सामान्य नागिरकों को परेशान नहीं कर रहे थे और न ही स्कूली बच्चों को.



