जमशेदपुर ।
जिला के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र अन्तर्गत दिग्री मोड चौक के समक्ष मोटरसायकिल व सेंट्रोकार के बीच सीधी टक्कर हूई। इस दुघटना में मोटरसाइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल चालक सह केड़ो निवासी हेमंत भुमिज(18) व उनके दोस्त (चिरूगोड़ा) जयसिंह माहली (17), (घोड़ाडीह) विशाल मार्डी (18) मुसाबनी से अपने घर की ओर आ रहे थे, कि चक्रधरपुर से एक परिवार अपने कार से पूजा कर लौट रहे मउभंडार निवासी पार्वती होनहागा (45) अपने दो बेटी ज्योति होनहागा, सरीता होनहागा और बेटा बिरेन्द्र होनहागा व चालक अर्जून सिंह की वाहन से सीधी टक्कर हो गई। जिससे मोटरसाइकिल चालक हेमंत भुमिज की घटना स्थल पर ही मौत गई तथा उनके दोनो साथी को हल्की चोट लगी है। वहीं कार चालक अर्जुन सिंह, पार्वती होनहागा को भी गंभीर चोट लगी है तथा उनके बच्चे सही सलामत हैं। जादूगोड़ा थाना को घटना की सूचना मिलते हि स्थानिय निवासी ओमियो महतो की मदद से सभी घायलों को यूसिल जादूगोड़ा अस्पताल लाया गया जहां घायलो का प्राथमिक उपचार किया गया तथा गंभीर रूप से घायल हेमंत भुमिज को डाॅ ने मृत घोषित कर दिया।
