
जमशेदपुर: दो दिनों के तनावपूर्ण माहौल के बाद आज जमशेदपुर में अमन शांति सभी जगह कायम हो गयी है। मानगो क्षेत्र में


पहले सुबह 8 बजे से 10 बजे कर्फ्यू में ढील दी गयी थी, कर्फ्यू में ढील के दौरान शहर में शांति कायम रही और सभी रोज़मर्रा की खरीदारी में व्यस्त रहे।स्थिति को देखते हुये प्रशासन ने दोबारा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कर्फ्यू में ढील देने का निर्णय लिया। पेट्रोल पम्प पर वाहनों की लंबी कतार जहाँ देखने को मिली वहीँ दूसरी ओर ऑटो रिक्शा नहीं चलने के कारण दूर दराज़ से आने वाले मुसाफिरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में पूरी तरह से शांति कायम हो चुकी है और जिला प्रशासन दोषियों की गिरफ़्तारी लगातार कर रहा है।वही शहर के थानो क्षेत्रो में सुबह 10 बजे से शाम को 6 बजे तक राहत दी गई थी। राहत मिलते लोग भी सडको पर निकले ।सबसे ज्यादा भीड़ बाजारो मे देखी गई।इसके अलावे बैको मे भी लोग काफी संख्या दिखे ।अपने कामो को करवाया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शहर के सारे शिक्षण संस्था 24 जुलाई को बंद रखने का आदेश जारी किया है।ये आदेश सारे शिक्षण संस्थान के प्रबंधन को भेज दिया गया हैं।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने गुरुवार को सूबह 8 बजे से 10 बजे तक कर्फ्यू में ढील देने की घोषणा मानगो ,आजादनगर ,उलीडीह और एम जी एम थाना क्षेत्रो मे की थी।वही बाकी क्षेत्रो में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू मे ढील देने की घोषणा की हैं।

