
जमशेदपुरः कदमा थाना में आजूस कार्यकर्ता को हाजत में बंद करने को लेकर आजसू नेता व कार्यकर्ता थानेदार राजेश प्रकाश सिन्हा से उलझ गये और जम कर हाथापायी की. इसको लेकर थाने में काफी हंगामा भी हुआ. हालांकि थानेदार ने हाथापायी की घटना से इनकार किया. हिरासत में लिये गये आजसू नेता बबुआ शर्मा ने बताया कि वह निर्दोष है. थाना प्रभारी अपना निजी स्वार्थ के चलते उसे फंसा रहे हैं.


क्या है मामला
गुरुवार की रात कदमा बाजार स्थित काली मंदिर के पास आजसू कार्यालय में पनशाला को किसी ने जला दिया, जिसकी शिकायत करने आजसू के कई कार्यकर्ता कदमा थाना गये. आजसू कार्यकर्ताओं ने पनशाला जलानेवाले का नाम भी बता रहे थे. साथ ही साक्ष्य भी दे रहे थे. इस बीच पूर्व से ही शिकायत दर्ज कराने गये आजसू नेता बबुआ शर्मा को थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने हाजत में बंद कर दिया. इससे नगर अध्यक्ष शंभु चौधरी व थाना प्रभारी के बीच विवाद हो गया. इसी क्रम में राजीव राम व शंभू चौधरी थाना प्रभारी से धक्का-मुक्की व हाथापायी करने लगे. पर थाना प्रभारी ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार करते हुए मामले की जांच का हवाला दिया. थाना प्रभारी के अनुसार बबुआ शर्मा तथा राजीव राम को बगल के ही रहनेवाली आशा देवी नामक महिला के पुत्र भरत को घर में घुस कर मारपीट की तथा तोड़फोड़ की. उसी के लिखित शिकायत पर इन दोनों को हिरासत मेम लिया गया था, जिनमें कुल पांच नामजद थे. इसी मामले को लेकर आजसूवाले दूसरा रूप देने का प्रयास किया. उक्त महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आजसू कार्यालय से अवैध धंधा संचालित किया जाता था, जिसका कि वे विरोध करती थी. दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

