
जमशेदपुर।


शहर के साकची बांदी रोड स्थित एससीसीएन केबल नेटवर्क के कार्यालय में गुरुवार अहले सुबह अचानक भीषण आग लग गयी । हालांकि इस आगजनी में कार्यालय में रखे कीमती सामन पूरी तरह जलकर राख हो गए।
घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची दमकल की एक गाडी पहुंची और आग पर काबू पाया। इस आगजनी में एससीसीएन परिसर के पीछे की तरफ के चार कार्यालय और उसमें रखे उपकरण, कीमती सामन और महत्वपूर्ण कागजात पूरी तरह जलकर राख हो गए। केबल नेटवर्क संचालक हलीम अहमद ने बताया कि इस आगजनी में जले सामानो की अनुमानित कीमत पच्चीस से तीस लाख रुपये है ।फिलहाल आगजनि के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।

