
जमशेदपुर।


अपनी मागो को लेकर एम जी एम अस्पताल मे कार्यरत जुनियर डाक्टरो की हड़ताल दुसरी दिन भी जा रही। ये डाक्टरो अपनी मानदेय की बकाया राशी को लेकर अंदोलन रत है। जुनियर डाक्टरो ने इस बार आर पार की लड़ाई लडने का ऐलान किया। इस दौरान जुनियर डाक्टरो ने एम जी एम अस्पताल के अधीक्षक आर वाय चौधरी के खिलाफ नारेबाजी भी की है। जुनियर डाक्टरो का कहना है कि जबतक उऩलोगो की मांगे मानी नही जाती है तब तक वे लोग हड़ताल से नही हटेगे। एम जी एम क़ॉलेज अस्पताल जुनियर डाक्टरो के अध्यक्ष चन्द्रेशेखर मे कहा कि झारखंड के रांची और घनबाद मे डाक्टरो को वेतन दिया जा रहा है।लेकन यहां के डाक्टरो को चार माह से मानदेय राशी नही मिल पा रहा है।उन्होने इस मामले को लेकर जमशेदपुर के सर्किट हाउस मे सी एम के द्वारा जनता दरबार मे पहुंचाया था। उस वक्त हमे भरोसा दिया गया था कि उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। लेकिन आज तक वेतन का भुगतान नही हुआ।इस कारण उनलोगो ने एक बार फिर फैसला लिय़ा कि वे हड़ताल पर जांएगे। जब तक उनकी मांगे पुरी नही होती तब तक वे लोग हड़ताल पर रहेगें। वही हड़ताल के काऱण ईलाज कराने आए मरीजो को काफी दिक्कतो का सामना पडा। ईमरजंसी में डाक्टरो की उपस्थिती कम रही।
वही अस्पताल के अधिक्षक आर वाई चौधरी ने कहा कि जूनियर डाक्टरो के हड़ताल से अस्पताल मे आने वाले रोगियो पर कोई असर नही पडा। आने जाने वाले मरीज प्रतिदीन की भाती यहां ईलाज कराने आते रहे।

