जमशेदपर
झारखंड से ओड़िसा को जोड़ने वाली सडक एन एच -33 की जर्जर स्थिती के मामले मे बहारागोड़ा के विधायक कुणाल षांडगी ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से उनके आवासीय कार्यलय मे मुलाकात की । सी एम से मुलाकात के बाद पत्रकारो से बातचीत करते हुए विधायक कुणाल षांडगी ने कहा कि एन एच 33 सड़क की जर्जर व्यवस्था के काऱण आज मै विधानसभा के सामने आमरण अनशन पर बैठने वाला था। यह सड़क बंगाल और ओडिसा को जोड़ता हैं। सड़क की स्थिती इतनी जर्जर हो गई है कि गाड़ी तो दुर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
उन्होने कहा कि आमरण अनशन की जानकारी जब सी एम को जानकारी मिली तो उन्होने मुझे कॉल करके आज मिलने को कहा उसी प्रकरण मे मै सी एम से मिला । उन्होने कहा कि एन एच 33 की जर्जर सड़क के बारे में मैने सी एम की वस्तुस्थिती से अवगत करवाया । उन्होने कहा कि सी एम ने अश्वसान दिया कि सड़क का काम दुर्गा पूजा पहले शुरु कर दिया जाएगा । उन्होने कहा कि सी एम पथ निर्माण सचिव को अदेश दिया दुर्गा पुजा के पहले राज्य सरकार के ओर से NH -33 का मरम्मत करे । उन्होने कहा कि इसके अलावे बहारागोड़ा के पास एन एच 33 किनारे सात आठ गांवो के ग्रामीणो को सड़क पर उड़ते घुल के कारण श्वास की बीमारी से ग्रसित हो गए। तो सी एम ने हमारी बातो को काफी गंभीरता से सुना और उन्होने तुरतं सीविल सर्जन को आदेश दिया कि सभी गांवो से जाकर कैंप लगाकर वहां के ग्रामीणो को स्वस्थय की जांच करे।और जब तक सड़का का निर्माण नही होता है तब तक टैंकर के द्वारा सड़क पर पानी का छिड़काव होगा।



