
● मयूरभंज क्षेत्र के 24 में से 22 पर खिला कमल
● भाजपा ज़िलाध्यक्ष ने विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई
जमशेदपुर।
उड़ीसा राज्य पंचायत चुनावों में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के विजयी होने पर हर्षित भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने इसे मोदी सरकार के उल्लेखनीय कार्यों का परिणाम बताया। कहा कि झारखंड प्रदेश भाजपा के निर्देश पर ओडिशा पंचायत चुनाव में शहर के भाजपा नेताओं ने भी पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार का ज़िम्मा संभाला था। बताया कि पश्चिमी मयूरभंज (रायरंगपुर) इलाकों में प्रचार की ज़िम्मा संभाल रहे भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार समेत अन्य के बेहतरीन चुनावी रणनीति और बूथ मैनेजमेंट के बूते पार्टी ने 24 में से 22 सीटों पर अपना परचम लहराया जहाँ पूर्व में पार्टी को केवल एक सीट हीं प्राप्त थी। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की ओर से ज़ारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बीते दिनों जमशेदपुर से काफ़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने उड़ीसा में प्रवास कर चुनाव प्रचार में अपना योगदान दिया था जिनमें मुख्यतः भाजपा नेता रमेश हांसदा, बारी मुर्मू, विमल बैठा, परेश मुखी, अमरजीत सिंह राजा, आफ़ताब अहमद सिद्दकी,अशोक सामंता, सुनील बारी, सानंद प्रधान, भरत बेहरा, कपिल कुमार,विकास महानंद,मुन्ना खान,चंद्रशेखर गुप्ता, मनोज राम,चंद्रशेखर गौड़,कुमकुम दत्ता,गौरी मार्डी, रोबिन मुर्मू,वीरेन महतो,कृष्णा महतो समेत अन्य शामिल थें। बताया गया कि मंगलवार को आये चुनाव परिणाम के पश्चात भाजपा ज़िलाध्यक्ष ने दूरभाष पर विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनायें देते हुए मोदी सरकार के योजनाओं से अंतिम व्यक्ति को लाभांवित करने की सलाह दी। इस दुरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश में मोदी लहर बरकरार है । आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगी। जनता भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से ख़ुश है।

