
सरायकेला। आदित्यपुर आरआईटी थाना कांड संख्या 417/15 दिनांक 08/11/15 में दर्ज प्राथमिकी के चार अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्रतार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उक्ताशय की जानकारी सदर थाना में सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी केवी रमन ने पत्रकार वार्ता में दी। बताया कि आरआईटी थाना अंतर्गत रायडीह बस्ती रोड संख्या 32 निवासी वादी प्रदीप भगत को अभियुक्त पप्पु रजक, ओमी राच, विक्की सेठ, चमरू केराई, राजू केराई एवं अजय कुमार चैबे आपराध्कि साजिश के तहत थाना के सामने जागृति मैदान में जान मारने की नीयत से गोली मार दी थी। जख्मी को पुलिस द्वारा तत्काल टीएमएच पहंचाया गया तथा उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार उक्त छह के साथ पहले प्रदीप भगत क्षेत्रा में अवैध् जमीन दखल तथा निर्माण सामग्री आपूर्ति का काम करता था। आपस में लेन देन सही नहीं होने के कारण प्रदीप को इन लोगेां ने साझे से हटा दिया थां। एक और कारण भी है कि प्रदीव का भतीजा का पप्पु रजक के भतीजी के साथ मेल जोल बढने पर भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ और इस मामले को लेकर थाने भी दोनों पक्ष पहुंचे वहां भी अभियुक्त पक्ष द्वारा विवाद बढा। इस बीच जब प्रदीप अपने दोस्त बादल केराई के साथ लघुशंका के लिये मैदान के तरपफ गया तो वहीं पर गोली चलायी गयी थी। गिरफ्रतार सभी अभियुक्त भी रायडीह बस्ती के ही हैं तथा कुछ अन्य मामलों में भी इनका आपराध्कि इतिहास रहा है। अभियुक्तों की गिरफ्रतारी के लिये छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाध्किारी केवी रंजन सहित पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार, आरआईटी थाना प्रभारी अमरजीत प्रसाद, अवर निरीक्षक सचिदानंद तिवारी एवं सहायक अवर निरीक्षक शांति कुमारी एवं सशस्त्रा बल के जवान भी थे।


