
जमशेदपुर।


कई मांगो को लेकर झारखंड दिशोम पार्टी के द्वारा आद्रा- चाण्डिल रेल खंड में सोमवार के सुबह सुबह पटरी पर बैठ जाने के कारण उस मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेन जहां तहां फंस गई। वही इसके कारण टाटानगर से खुलने वाली कई ट्रेन प्रभावित हुई। जिसमे कई ट्रेनो का मार्ग बदल दिया गाया। जबकि कई ट्रेनो का शार्ट टर्मिनेट भी कर दिया गया है।
रेल चक्का जाम किए जाने के कारण टाटानगर स्टेशन से खुलने वाली कई ट्रेनो के पारिचालम में असर पड़ा है। टाटानगर से सुबह खुलनेवाली (18183 UP) टाटा-दानापुर एक्सप्रेस के साथ साथ घनबाद-टाटा- घनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। जबकि गाड़ी संख्या 12801 पुरी- नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन को आज चाण्डिल- पुरुलिया- बोकारो स्टील सिटी के बजाय चाण्डिल- मुरी- बोकारोस्टील सिटी के रास्ते चलाया गया।

