
जमशेदपुरः राज्य के मंत्री रघुवर दास सोमवार को आचार्य संहिता के मामले में जमशेदपुर कोर्ट में पेसी के लिए आये. इस मामले में न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रख लिया. अब 11 जून को इस मामले में फैसला सुनाया जायेगा. इस संदर्भ में रघुवर दास के वकील नंद किशोर सिंह ने बताया कि वर्ष 2009 आचार्य संहिता मामले में रघुवर दास सहित चार लोगों को बिना अनुमति के 2009 में मंदिर में चुनाव कार्यालय खोला गया था,जिसमें तत्कालीन भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, कार्यकर्ता अमर शर्मा व बालक राम भट्ट पर मामला दर्ज किया गया था. इसी मामले में सोमवार को जमशेदपुर व्यवहार न्यायलय के एसडीजेएम डीके तिवारी के न्यायालय में रघुवर दास समेत दो लोगों की पेसी हुई है. न्यायालय ने अपना फैसला 11जून तक के लिए सुरक्षित रख लिया है.



