जमशेदपुर -आईएचआरए की प्रदेश अध्यक्ष बनी अमिता व राजश्री उपाध्यक्ष

मानवधिकार हनन रोकने के लिए आपसी तालमेल की जरूरत -उषा सिंह

जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय मानवधिकार एसोसिएशन (आईएचआरए) की राष्ट्रीय महासचिव उषा सिंह ने
दुमका निवासी अमिता रक्षित को आईएचआरए, झारखंड प्रदेश महिला का अध्यक्ष और गोलमुरी निवासी राजश्री सिंह को उपाध्यक्ष एवं कदमा की रहने वाली शिखा चैधरी को कोल्हान प्रभारी मनोनीत किया हैं। सोनारी की रहने वाली चंदना चटर्जी को आईएचआरए महिला जिलाध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम बनाया गया हैं।
यह जानकारी सोमवार को साकची स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उषा सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि आईएचआरए के नियमों के तहत मानवधिकार हित के लिए झारखंड प्रदेश में संगठन को और मजबूत करने के उदेश्य से संगठन का विस्तार किया गया हैं। एक सवाल के जवाब में उषा सिंह ने कहा कि मानवधिकार हनन रोकने के लिए न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका में आपसी तालमेल की जरूरत है। आईएचआरए के सभी सदस्य इसी नियमों के तहत काम करते हैं।
उषा सिंह ने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने, पानी को बचाने तथा महिलाओं को मानवधिकार की जानकारी देने के लिए संगठन के सभी सदस्यों द्धारा विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। उषा सिंह ने सभी जिलाध्यक्षों को एक माह में अपनी कमेटी का विस्तार करने का आदेश दिया हैं।
इस मौके पर नये पदाधिकारीयों ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी, उसे वह बाखूबी निभाने का हर संभव प्रयास करेगें। उपाध्यक्ष राजश्री सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकार का सही प्रयोग कर ही क्षेत्र के साथ-साथ राज्य के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित कर सकती हैं, इसलिए महिलाओं को आगे आने की जरूरत हैं।

नयी कमेटी में इनको मिली जगह
अमिता रक्षित-झारखंड प्रदेश महिला अध्यक्ष। राजश्री सिंह व संगीता तिवारी -प्रदेश उपाध्यक्ष। मुकेश राय-प्रदेश महासचिव। प्रभा तिवारी-प्रदेश सचिव। शिखा चैधरी-कोल्हान प्रभारी। रेशमी दास-कोल्हान सह प्रभारी। चंदना चटर्जी-महिला जिलाध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम। शबीना खातून-महिला जिलाध्यक्ष रांची। अलिशा तिर्की-जिलाध्यक्ष अजजा मोर्चा पूर्वी सिंहभूम। संजू कालिंदी- जिलाध्यक्ष ग्रामीण पूर्वी सिंहभूम। पूजा वर्मा-जिलाध्यक्ष सरायकेला-खारसवां। मंगली तंतुबाई-जिलाध्यक्ष मजदूर प्रकोष्ठ पूर्वी सिंहभूम। जीतेन्द्र सिंह जीतु-जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा पूर्वी सिंहभूम। नीलू झा-महिला जिलाध्यक्ष दुमका। प्रभाकर नाथ तिवारी-जिलाध्यक्ष धनबाद। दिपिका उपाध्याय-महिला जिलाध्यक्ष बोकारो। संजीव तिवारी-जिलाध्यक्ष बोकारो। अशुतोष सिंह-जिलाध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम। अरूण सिंह-महासचिव पूर्वी सिंहभूम। मालती तिवारी व लता सिन्हा-उपाध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम।

  • Related Posts

    National News :हज 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई 2025 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

    नई दिल्ली | भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधीन भारतीय हज समिति ने पवित्र तीर्थयात्रा हज 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है।…

    Read more

    Jamshedpur News :टाटानगर रेलवे स्टाफ पार्किंग का किराया बढ़ा, मेंस यूनियन ने जताया विरोध

    जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों के लिए निर्धारित पार्किंग शुल्क में अचानक की गई भारी वृद्धि से नाराज़ रेलवे कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा है। मेंस यूनियन (MEN’s Union)…

    Read more

    राजनीति

    Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

    • June 27, 2025
    Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

    JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

    • June 25, 2025
    JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

    JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

    • June 18, 2025
    JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

    Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि

    • June 16, 2025
    Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि