
जमशेदपुर।20जनवरी(हि.स,)


अपनी 11 सुत्री मांगो को लेकर आंगनबाड़ी सेविका का हडताल आज तीसरे दिन भी जारी रहा। झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पुरे प्रदेश में आंगनबाड़ी सेविका बीते बुधवार से हड़ताल पर है। इसी क्रम मे आज जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यलय में पुरे जिले आंगनबाड़ी सेविकाओ ने सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक 11 सुत्री ज्ञापन भी सौपा गया।
प्रदर्शन कर रही सेविकाओ ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका को सरकारी करण सहित अपनी 11 सुत्री मांग को लेकर पुरे जिले के सेविका हड़ताल पर है। ये हड़ताल अनिश्चीत कालीन है। जबतक हमारी मांगे पुरी नही होती है तब तक ह़ड़ताल जारी रहेगी। पिछले साल 17जुलाई को झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले 11 सुत्री ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौप गया था। लेकिन 6 माह बीत जाने के बाद भी झारखंड सरकार की ओर से इस मामले मे कोई सकारत्मक पहल नही होने से कारण राज्य भऱ की सभी सेविका 17 जनवरी से हड़ताल पर चली गई है। मुख्यमंत्री इस मामले पर खुद हस्तक्षेप कर आंगनबाड़ी सेविकाओ का मांग माने।जब तक सरकार हमारी मांगे नही मानती है तब तक हमलोग हड़ताल पर रहेगे।

