जमशेदपुर ।
प्रखण्ड स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति जमशेदपुर की नियमित रूप से चलाने वाली मासिक बैठक प्रखण्ड मुख्यालय सभागार करनडीह में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष राम सिंह मुंडा ने किया जब्की संचालन BDO पारुल सिह ने किया। बैठक में बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सभी सदस्यों ने एक स्वर में नाराजगी जाहीर करते हुए कहा गया कि बीस सुत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के द्वारा उठाए गए मुद्दों पर अमल अधिकारियों द्वारा नहीं किया जाता है जो की एैसा नहीं होना चाहिए। बैठक में कहा गया कि सरकार द्वारा सरकारी शराब की दुकान खुलने के बाद भी जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध महुआ शराब का धंधा फल फुल रहा है इससे अविलंब बंद किया जाना चाहिए। इस पर उत्पाद विभाग ने उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिया है, बैठक में राम सिंह मुंडा ने कहा कि पंचायत क्षेत्रों में बनने वाली कोई भी सड़क पर सिर्फ पेबर्स ब्लोक ईंट का ही प्रयोग किया जाना चाहिए। दिपक निशाद ने जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में मलेरिया, डेंगू के रोक थाम के लिए समुचित व्यवस्था करने की बात कही वही संजीव कुमार मुखर्जी ने किसानों को उचित समय पर खाद वितरण करने की विचार रखा

, रोकी सिह ने अपदा राहत कोष से मिलने वाली राशि से संबंधित मामले को रखा, पोरेश मुखी ने अन लाईन मोटेशन में आ रही परेशानियों के संबंध में ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि इस विषय पर ध्यान दिया जाना चाहिये। बैठक में अध्यक्ष राम सिंह मुंडा ने कहा कि जमशेदपुर में अनेक मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है एैसे मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी शीघ्र दिलाने का प्रयास किया जाना चाहिए, बैठक में श्रीमती प्रमीला साहू ने कहा कि मत्य विभाग द्वारा द्वारा सभी मछुआरों को मछली के बीज का वितरण किया जाना चाहिए, बैठक में मुख्य रूप से परसुडीह थाना प्रभारी, एन०आर०ई०पी० डायरेक्टर श्रीमती रंजना मिश्रा पारुल सिह, COमहेश्वर महतो, रोकी सिह, पोरेश मुखी, संजीव मुखर्जी, प्रमीला साहु, नीरज सिह, दिपक निशाद, आदि के अलावा सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित हुए, नहीं आने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।




