
सरकार के लीज़ बन्दोबस्ती निणर्य का विरोध कर रहें नेताओं पर बरसे भाजपा जिलाध्यक्ष
जमशेदपुर।
सरकार द्वारा लिए गए लीज़ बन्दोबस्ती निर्णय का विरोध कर रहें विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया। कहा कि पार्टियों से वर्षों का राजनीतिक मुद्दा छीन गया है इससे वे हताश होकर मीडिया में बने रहने का विकल्प तलाश रहे हैं। वहीं उन्होंने झारखण्ड विकास मोर्चा के नेता अभय सिंह पर सीधा हमला बोला है। कहा कि झाविमो नेता अभय सिंह को तो मालिकाना जैसे मुद्दे पर बोलने तक का हक़ नहीं है। स्वयं भाजपा के जिलाध्यक्ष रहते हुए अभय सिंह ने मालिकाना हक के मामले पर न तो कभी गंभीरता दिखाई और ना ही पार्टी स्तर से कोई अभियान चलाए। बदले में स्थानीय विधायक और भाजपा नेताओं के इस दिशा में किये जाने वाले प्रयासों के बीच हमेशा अवरोध उतपन्न करते रहें। ऐसे लोग भी यदि लीज़ बन्दोबस्ती के निर्णय का विरोध कर रहे हैं, तो यह उनके लिए शर्म की बात है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा था कि लोगों को उनका अधिकार मिलेगा, सरकार ने लीज़ के रूप में लोगों को वह हक़ प्रदान किया। कहा कि सीएम बस्तीवासियों के दर्द को समझते हैं और भली भाँति अवगत हैं। उन्होंने जनता से हो वादा किया था, उसे अंजाम तक पहुंचाया है। कहा कि रघुवर सरकार ने न केवल 86 बस्ती, बल्कि समूचे राज्य के हित में निर्णय लिया है। भूमिहीनों को मकान मिले इस दिशा में सरकार सतत प्रयत्नशील है। रघुवर सरकार के मंत्रिमंडल का निर्णय सर्वहितकारी है। इस आशय की ख़बर भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की ओर से जारी प्रेज़-विज्ञप्ति में कही गई।

