
जमशेदपुर।


शिक्षित बेरोजगार टेम्पो चालक संचालक संघ एंव मिनी बस एसोसिएशन की समस्याओं को लेकर संघ के संरक्षक पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना परदर्शन किया एंव ज्ञापन सौंपा…साकची आमबगान में सभा को संबोधित करते हुए बन्ना गुप्ता ने कहा की गरीब ऑटो चालको पर या किसी गरीब लोगों पर अत्याचार हम बर्दाश्त नही करेंगे। सरकार की इस जनविरोधी नीति के खिलाफ हम विरोध करते रहेंगे ॥ ये भाजपा सरकार की विफलता का नतीजा है कि आज पूरे राज्य की विधि व्यवस्था बिगड़ती जा रही है, महंगाई आसमान छू रही है, और सरकार इसे सुधारने के बजाय, आम जनता पर बोझ डाल रही है॥ सरकार राजस्व बढ़ाने के नाम पर गरीब टेम्पो चालकों और आम जनता का शोषण कर रही है॥ हम आम जनता और गरीब टेम्पो चालकों की हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे जब तक न्याय नही मिलेगा ॥

