Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » छठी मैया को प्रिय हैं ठेकुआ और लड्डू जैसे पकवान
Top Stories

छठी मैया को प्रिय हैं ठेकुआ और लड्डू जैसे पकवान

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 21, 2017No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

कौशिक घोष चौधरी

जमशेदपुर । छठ पूजा का बिहार , झारखण्ड , उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों में विशेष महत्व होता है. छठ पूजा 2017 इस बार 27 अक्टूबर को है. छठ का त्योहार दिवाली के छह दिनों के बाद मनाया जाता है. इस व्रत को झारखण्ड , उत्तर प्रदेश और बिहार में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. ये त्योहार साल में दो बार आता है. इस व्रत को पारिवारिक सुख और समृद्धि के लिए किया जाता है. ये त्योहार तीन दिन तक मनाया जाता है. इस दौरान महिलाएं नदी या तालाब में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देती हैं. ऐसी मान्यता है कि जब पांडव जुए में अपना सारा राज-पाट हार गए तब द्रौपदी ने छठ का व्रत किया. तब से मान्यता है कि व्रत व पूजा करने से दौपद्री की मनोकामना पूरे हो गयी थी. तभी से इस व्रत को करने प्रथा चली आ रही है. शहर की सीताराम डेरा निवासी एवं छठ व्रती श्रीमती पूनम सिंह कहती है की  इस व्रत में  तरह तरह के व्यंजन बनाएं जाते हैं. छठ पूजा के प्रसाद में कई तरह के व्यंजन को छठ मैया को भोग लगाया जाता है I पूनम ने छठ त्योहार पर बनने वाले विभिन्न पकवानों के बनाने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी :-

 ठेकुआ 

छठ त्योहार का सबसे लोकप्रिय डिश है ठेकुआ. ठेकुआ को गेहूं का आटा, घी, नारियल, गुड़, मेवे और दूध से तैयार किया जाता है. ठेकुए को कुकीज की तरह बनाया है. साथ ही ये बहुत हेल्दी भी होता है.

ठेकुआ बनाने की विधि

गुड़ को तोड़ कर पानी में डालें और फिर गर्म करें. बाद में छान लें. गुड़ के पानी में घी मिलाकर इसे थोडा़ ठंडा होने के लिए रख दीजिए.  किसी बर्तन में आटा निकाल लीजिए, इसमें इलायची पाउडर और कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल दीजिए अब गुड़ के घोल के पानी से एकदम सख्त और हल्का सूखा आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये। अब इस आटे से ठेकुआ बनाएंगे.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. आटे को हथेली की सहायता से लम्बे आकार में बाइन्ड करते हुये लोई बना लीजिए. लोई को हाथों से थोड़ा सा दबाव देते हुए डिजाईन में तैयार कर लीजिए. इसी तरह अगर गोल लोई बनाना चाहते हैं तो लोई को गोल आकार देते हुए गोल ठेकुआ बना लीजिए. आप घर में मौजूद छलनी, प्लास्टिक बास्केट या कद्दूकस का इस्तेमाल सांचे के तौर पर कर सकते हैं. इसके बाद ठेकुए को तल लें.जब ब्राउन हो जाएं तो निकाल लें और फिर सर्व करें.

चावल का लड्डू

चावल के लड्डू को चावल के आटे, मेवे, दूध से तैयार किए जाते हैं. चावल के लड्डू को स्पेशली छठ के पर्व पर बनाए जाते हैं. बच्चे इन लड्डुओं को खूब पसंद करते हैं.

चावल के लड्डू बनाने की विधि

सबसे पहले एक कढाई में घी गर्म करे . फिर इसमें चावल चावल का आटा मिलाकर हल्का ब्राउन होने तक भूनिए . फिर इसमें चीनी या बूरा मिलाएं. नारियल चुरा ,इलायची पावडर , काजू , किशमिश को अच्छे मिलाएं. तैयार मिश्रण के लड्डू बना लें.

गन्ने की खीर

गन्ने की खीर विशेष रूप से बिहार राज्य में बनाई जाती है. इसे गन्ने के रस में चावल के साथ मिलाकर पकाया जाता है. गन्ने की छठ पूजा में भी शामिल किया है. गन्ने को छठी मैया का बेहद प्रिय फल माना जाता है.

गन्ने की खीर बनाने की विधि

सबसे पहले चावल को धोकर कड़ाही में घी डालकर भूनें. फिर काजू भी भून लें. अब दो गुना पानी डालकर चावल पका लें। जब चावल की एक कनी पकने को रह जाए, तब गन्ने के रस को डालकर धीमी आंच पर पकाएं. जब खीर पक जाए, तो गैस से उतार लें. इसमें मेवा डालें. ठंडा होने पर दूध मिला दें. तैयार गन्ने की खीर का आनंद उठाएं.

मालपुआ

मालपुआ कई राज्यों में बनाया जाता है. लेकिन हर जगह पकवानों को वहां की संस्कृति के हिसाब से बनाया जाता है. मालपुआ को चाश्नी में बनाया जाता है. जो लोग मिठ्ठे के शौकिन होते हैं उन्हें मालपुआ खूब पसंद होगा.

मालपुआ बनाने की विधि 

सबसे पहले मैदा, इलायची पाउडर, सोंफ पाउडर मिला लें. फिर इसमें खोया और दही डालकर मिला दीजिए. थोड़ा- थोड़ा पानी डालकर इसे अच्छे तरह मिला लें. चाशनी बनाने के लिए कढ़ाई में चीनी और पानी डालकर गैस पर उबलने के लिए रख दीजिए. अब एक पैन में तेल डालकर गैस पर गरम करने के लिए रखिए और मैदे के मिश्रण में बेकिंग सोडा डालकर मिला दीजिए. चम्मच में मैदे के घोल को भरकर कढ़ाई में गोल पूरी के आकार में फैलाएं. और धीमी आंच पर दोनों तरफ से हल्का ब्राउन होने तक तलकर निकालकर चाशनी में डाल दीजिए और बाकि सारे घोल से भी इसी तरह से मालपुआ बनाकर चाशनी में डाल दीजिए. आपका मालपुआ तैयार है.

बालूशाही

बालूशाही मिठाई को मैदा, शक्कर, दही और घी के तैयार किया जाता है. इसे छठ पूजा के प्रसाद के लिए तैयार किया जाता है. वैसे तो कई तरह के पकवान इस दिन बनाए जाते हैं. लेकिन बालूशाह छठ पर बनने वाले पकवानों में लोकप्रिय मिष्ठानों में से एक है.

 

बालूशाही बनाने की विधि

बालूशाही बनाने के लिये सबसे पहले मैदा को एक बड़े बरतन में छान लें. इसके बाद मैदा में दही और बेकिंग सोडा डालकर मिलाइए और गुनगुने पानी की सहायता से हल्का टाइट गूंथ लीजिए. जब सारी सामग्री एक अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तब आटे को गीले कपड़े से ढ़क कर 20 मिनट के लिए रख दीजिए. 20 मिनट बाद आटे को हल्के हाथों से फिर से एक बार गूंध लीजिए. और फिर आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लीजिए. इन लोइयों को गोल करने के बाद हथेली की सहायता से दबा कर अच्छे से चपटा कर लीजिए. और फिर ऊपर से अंगूठे से दबा कर बीच में गड्ढा बना लीजिए. अब गैस पर एक कडाही में घी डाल कर गरम करने के लिए घी गरम होने पर आंच को धीमी कर दीजिए और अच्छे से पलट- पलट कर तल लीजिए. चाश्नी के लिये चीनी को पानी में डालकर गर्म करें। तली हुई बालूशाही इसमें डाल दें. करीब 20 मिनट चाश्नी में रहने दें। अच्छे से बाहर निकाल कर सर्व करें. आपकी बालूशाही तैयार है.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.