Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » गोड्डा -ललमटिया में खदान धंसी, 40 कर्मी व मजदूर दबे
Top Stories

गोड्डा -ललमटिया में खदान धंसी, 40 कर्मी व मजदूर दबे

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 30, 2016No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

ललमटिया में इसीएल की ओपेन कास्ट कोल माइन में हुआ बड़ा हादसा
गोड्डा/बोआरजोर : इसीएल की राजमहल कोल परियोजना के ललमटिया स्थित भोड़ाय साइट में गुरुवार रात आठ बजे खदान धंसने से 40 लोग 300 फीट खाई में दब गये. काम पर लगाये गये करीब 35 डंपर, चार पे-लोडर भी धंस गयेे. मलवे में 35 हाइवा व बोलवो गाड़ी के भी दबे होने की सूचना है. इस हादसे में ललमटिया की डीप माइनिंग में 300 फीट का गड्ढा ऊपर से भर कर समतल मैदान बन गया है. आशंका जतायी जा रही है कि खाई में दबे अधिकतर लोगों की मौत हो गयी है.img-20161230-wa0068
हालांकि अभी तक मृतकों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
घटना की सूचना फैलते ही अासपास के इलाकों में हाहाकार मच गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गये हैं. इसीएल के सभी पदाधिकारी व एसडीपीओ आर मिश्रा के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल खदान के पास पहुंचा है. राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. सभी को सही सलामत निकालने का प्रयास किया जा रहा है. हालांकि बिजली नहीं रहने के कारण राहत कार्य में बाधा आ रही है. बताया जाता है कि बिजली के सारे खंभे जमींदोज हो गये हैं. इससे बिजली कट गयी है. घटनास्थल के आसपास चारों ओर अंधेरा पसरा हुआ है. नीचे दबे लोगों के परिजनों के चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया है.
आसपास गांव के हैं सभी मजदूर : खनन कार्य में ललमटिया के आसपास के भादो टोला, भोराईं, नीमा व ललभुटवा आदि गांव के मजदूर व कर्मचारी लगे थे. इस खदान को इसीएल ने महालक्ष्मी खनन कंपनी को लीज पर दे रखा था.
वहीं सुखदेव एंड कंपनी का भी सामान लगा है. गुरुवार को काम के दौरान ही अचानक ही खदान धंस गयी. इस घटना से वहां के कर्मचारियों व मजदूरों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है. हालांकि एक ओवर मैन हेमनारायण यादव को जख्मी हालत में वहां से निकाला गया है. उसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. केंदुआ गांव का चालक शहादत अंसारी ने फोन पर बताया है कि खदान में जहां मलवा गिरा है, वहां 300 फीट गहरी खाई है.
काेहरे व ठंड से रेस्क्यू में परेशानी
ललमटिया थाना प्रभारी गोपाल सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में हाइवा व लोगों के दबे होने की सूचना मिल रही है. लगातार मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है. मगर ठंड और कोहरे के कारण काम में दिक्कत आ रही है. बताया जाता है दो दर्जन से अधिक कर्मी चालक-खलासी वाहन के साथ दफन हैं.
पहले भी हो चुकी है दुर्घटना
करीब छह माह पहले इसी खदान में एक ड्रील मशीन डूब गयी थी. कंपनी ने उस घटना से सबक नहीं लिया और पूर्व की तरह काम चालू रखा. घटना के बाद से वहां के मजदूर आक्रोशित हैं.
सीएम ने डीसी से कहा राहत कार्य तेज चलायें
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घटना को लेकर दुख जताया है. उन्होंने फोन पर गोड्डा के उपायुक्त से बात की और घटना की जानकारी ली. बचाव और राहत कार्य तेज चलाने का निर्देश दिया. वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर रहने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और डीजीपी को भी राहत कार्य को लेकर आवश्यक िनर्देश िदये हैं.
10 साल पुरानी थी भोड़ाय साइट
इसीएल राजमहल परियोजना की ललमटिया की भोड़ाय साइट में पिछले 10 सालाें से खुदाई का काम चल रहा था. इस कारण इसे डीप माइनिंग के नाम से जाना जाता है. खदान में पहले ही काफी खनन कार्य हो चुका था. चारों ओर से खदान धंसने लगी थी. बता दें कि दो दिन पहले इसीएल के सीएमडी आरआर मिश्रा राजमहल परियोजना को निरीक्षण करने आये थे. उन्होंने भोड़ाय साइट का भी निरीक्षण किया था. यहां से अधिक उत्खनन का निर्देश दिया था. साथ ही भोड़ाय गांव को भी हटाने का निर्देश दिया था. इधर, प्रबंधन तेजी से खनन कार्य में जुटा ही था कि खदान धंस गयी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:31 मई 2026 रविवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

May 31, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: रेलवे जीएम दे रहे झूठी दिलासा, पटरियों की कमी और मालगाड़ियों के दबाव से लेट हो रहीं यात्री ट्रेनें – सौरभ विष्णु

May 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: एलबीएसएम कॉलेज शिक्षक संघ का ऐतिहासिक फैसला, सप्ताह में एक दिन साइकिल से आएंगे शिक्षक, पहनेंगे पारंपरिक परिधान

May 30, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.