
गोड्डा । राजमहल परियोजना के खदान क्षेत्र में शाम 7:30 बजे हुए भीषण स्लाइडिंग की घटना में दो दर्जन से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका है
घटना की गंभीरता को देखते हुए गोड्डा के उपायुक्त अरविंद कुमार एसडीपीओ महागामा राजा मित्रा एसडीओ संजय पांडेय cisf के सहायक समादेष्टा प्रदीप मोर एवं राजमहल परियोजना के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं मामले को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी जिलाधिकारी को त्वरित राहत के लिए पहल करने के आदेश दिए हैं अब तक खदान में बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण रेस्क्यू कार्य में काफी कठिनाई आ रही है यदि जल्दी हालात में सुधार नहीं हुआ तो ज्यादातर लोगों के मरने की संभावना है
ज्ञात हो कि उक्त खन्ना स्थल पर गत दिनों ईस्टर्न कोलफील्ड के सीएमडी राजीव रंजन मिश्रा ने दौरा कर मना किया था एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे बावजूद राजमहल परियोजना प्रबंधन ने संबंधित कंपनी को कोई ठोस निर्देश नहीं दिए इसके पूर्व भी परियोजना के खान क्षेत्र में 3 वर्ष पहले सौम्या कंपनी के साइट पर भीषण भूस्खलन हुआ था जिसमें कई मशीनें दब गई थी एवं 2 लोग मारे गए थे पर
टना से परियोजना प्रबंधन में कोई ठोस सबक नहीं लिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर 23 डंफर एवं अन्य गाड़ियां उसके चालक साइट इंचार्ज हेल्पर आदि के दबे होने की आशंका है घटना में मारे जाने वाले लोगों में कई लोग मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश बिहार एवं झारखंड के बताए जा रहे हैं


