कोडरमा।
जिला एपवा की ओर से भादोडीह स्तिथ कार्यालय में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर दूर से आयी महिलाओं को उसके अधिकार के बारे में जानकारी दिया गया। इस मौके पर मनीषा सिंह ने कही की भारतीय संस्कृति में महिलाओं के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिस घर में नारी की पूजा होती है वहा देवता वास् करता है।किंतु वर्तमान समय में अभी जो हालात दिखाई दे रहा है। उसपर नारी का अपमान किया जा रहा है। श्रीमती सिंह ने कहा कि लोग महिलाओं को भोग की वस्तु समझ कर सभी अपने तरीके से इस्तेमाल कर रहे है जो बेहद चिंताजनक बात है। उन्होंने कहा कि भारत को तभी बचाया जा सकता है जब तक हम उन्हें संम्मान न दे। इस मौके पर नीलम शाहबादी, अन्नपूर्णा देवी,अमरजीत कौर,रिंकी गुप्ता,रिंकू यादव,इंदु मिश्रा, आरती देवी,चरणजीत सिंह, संदीप कुमार ,नुनेश्वर प्रसाद,ईश्वरी राणा समेत सैकडो महिला उपस्तिथ थी।

