
कर्नाटक : कांग्रेस के 21 मंत्रियो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया ।सिद्वारमैया ने प्रेस को संबोधित करते हुये कहा कि मंत्रियो ने अपनी इच्छा से इस्तीफा सौपा है । इसके बचाव में कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार बचाने और भाजपा को रोकने के लिये हमारे विधायको ने मंत्री पद छोड़ा है। उधर मुख्यमंत्री कुमार स्वामी ने कहा कि सरकार को कोई खतरा नही मामला सुलक्ष गया है । सरकार आसानी से चलेगी ।


बता दे कि इससे पहले निर्दलीय विधायक एच नागेश ने भी मंत्री पद से इस्तीफा देते हुये अपना समर्थन वापस ले लिया । उन्होने राज्यपाल को पत्र लिख कर कहा कि अगर भाजपा सरकार बनाती है तो मै उसके साथ रहुंगा।
अब जेडिएस नेता और मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के अलावा कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्वारमैया के सामने सरकार बचाने की चुनौती है।
कुमार स्वामी ने बताया कि जल्द ही कैबिनेट में फेरबदल होगा ।बेंगुलुरू में उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वरम के निवास स्थान पर पर हुई कांग्रेस मंत्रियो की बैठक में यह निर्णय लिया गया । इस बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्वरमैया और कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने भी हिस्सा लिया । इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कांग्रेस नेताओं से बातचीत की ।

