
बडकोल पर हाल्ट का निर्माण की मांग


जमशेदपुर।
टाटानगर -हावड़ा रेल मार्ग के खड़गपुर डिवीजन के अन्तर्गत धालभुम गढ़ और कोकपाडा के बीच रेल ट्रैक पर ग्रामीण बैठे कर जाम कर दिया। ग्रामीणों की माग है बडकोल पर हाल्ट का निर्माण हो। वही इस कारण इस मार्ग पर चलने वाले यात्री गाड़ियो पर भी काफी असर पड़ा। करीब तीन घंटे के जाम के बाद स्थानिय लोगो के आश्वासन के बाद ग्रामीण पटरी से उठे। उसके बाद टाटानगर और खड़गपुर मे ख़ड़ी गाड़ियों को छोड़ा गया। करीब चार घंटे के जाम के बाद स्थानिय रेल अधिकारीयो के अश्वासन के बाद ग्रामीण पटरी से हटे।
वही जाम के कारण टाटानगर से होकर गुजरनी वाली ट्रेनो पर भी असर पर पड़ा। इस सबंध मे टाटानगर के स्टेशन अधिक्षक ओ पी शर्मा ने बताया कि इस कारण कुर्ला – शालीमार एक्सप्रेस को टाटानगर मे, मुबई- हाव़ड़ा गीताजंली एक्सप्रेस सिनी में , गौरखपुर- शालमार एक्सप्रेस को घाटशिला मे रोका गया। इसके अलावा डाउन की दिशा में झाड़ग्राम-घनबाद पैसेजर , खड़गपुर-टाटानगर- आसनसोल,झाड़ग्राम-पुरुलिया सहित कई ट्रेने स्टेशनो पर रुकी रही।जाम हटने के बाद सभी ट्रेनो को घीरे घीरे छोड़ा गया।

